महाकुम्भ नगर में हुई भगदड़ पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया

0
380

लखनऊ, 29 जनवरी (हि.स.)। मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज महाकुम्भ में हुई भगदड़ पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दुख प्रकट किया है।

मायावती ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई व घायल हुये हैं। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय है। ऐसे समय में कुदरत पीड़ितों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here