दरोगा काे मरणासन्न करने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य गिरफ्तार

0
300

–किले से 51 किग्रा सोने के कलश की चोरी का किया था असफल प्रयास

झांसी, 29 जनवरी (हि.स.)। बीते दिनों थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र में किले से सवा मन सोने का कलश चोरी करने के असफल प्रयास के दौरान बदमाशों ने एक दरोगा ओर चौकीदार पर हमला कर दोनों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इनकी तलाश में जुटी स्वाट और टोडी फतेहपुर पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गईं। इसमें मुख्य आरोपी के पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य साथियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

स्वाट टीम ओर टोडी फतेहपुर पुलिस को देर रात जानकारी मिली थी कि बीते दिनों किले से सोने के कलश की चोरी का असफल प्रयास करने के दौरान दरोगा व चौकीदार पर हमला कर उन्हें घायल करने वाले बदमाश लठवारा इंटर कॉलेज के समीप जंगल में छुपे हुए हैं। पुलिस टीम उन्हें दबोचने पहुंची तो बदमाशों से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें घटना के मुख्य आरोपी महोबा निवासी बदमाश शीतल कुशवाहा के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं उसके दो अन्य साथियों हमीरपुर निवासी दीपेश मिश्रा व जितेन्द्र उर्फ जीतू ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 21-22 जनवरी की रात किले से सोने का कलश चोरी करने के दौरान उन्होंने दरोगा पर हमला करते हुए उसे मरणासन्न किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here