राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा-श्रीलंका में घाटे चल रहे संस्थान बंद होंगे

0
186

कोलंबो, 30 जनवरी (हि.स.)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि देश में घाटे में चल रहे संस्थानों को बंद किया जाएगा। साथ ही कुछ संस्थानों को एक होल्डिंग कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। घाटे पर चल रहे संस्थान बजट के लिए बड़ा बोझ बन चुके हैं।

उपाली मीडिया समूह के सिंहली भाषा के समाचार पत्र ‘दिवैना’ के अनुसार, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके यह टिप्पणी कल दोपहर कोलंबो में आयोजित ‘श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन-2025’ के संबोधन में की। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार घाटे में चल रहे संस्थानों में संरचनात्मक बदलाव के लिए तैयार है, इसलिए या तो इनका विलय किया जाएगा या होल्डिंग कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक परिवर्तन अधिनियम को संशोधनों के साथ लागू किया जाएगा।

वामपंथी झुकाव वाले अनुरा कुमारा दिसानायके ने 2022 में अर्थव्यवस्था के धराशायी होने के बाद पिछले साल सितंबर में हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। चुनाव में दिसानायके ने खुद को एक बदलाव देने वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here