तीन दिनों से लापता किशोरी का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

0
203
महाराजपुर थाना की फाइल फोटो

कानपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। सोमवर की शाम से लापता आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बारह वर्षीय छात्रा का शव गुरुवार सुबह खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की पड़ताल में मृतका की पहचान सिकठिया गांव में रहने वाले रामनरेश की बेटी दिव्यांशी के रूप में हुई।

परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी दिव्यांशी सोमवार की शाम बकरी चराने खेत गयी थी लेकिन काफी देर उसके घर वापस न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश की। हताश परिजनों ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। ग्रमीण और पुलिस मिलकर किशोरी की तलाश करते रहे।

गुरुवार सुबह जब कुछ लोग सिकठिया गांव के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें एक लड़की का शव दिखाई दिया। उधर शव की खबर मिलते ही परिजन भी मौके ओर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। प्रथम दृष्टया में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के चेहरे पर खरोच और गम्भीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस मामले की जांच को लेकर हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here