Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू

जौनपुर ,02 फरवरी (हि.स.)। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के किला गेट स्थित मजीद एंड संस क्लॉथ स्टोर में शनिवार रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। फायर स्टेशन चौकिया को सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी ऑफिसर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में तीन दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।घटनास्थल पर पहुंचने पर दुकान के दोनों शटर ताले में बंद मिले और दुकान मालिक भी मौजूद नहीं थे। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ताले तोड़े और बिजली की आपूर्ति बंद करवाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद दुकान मालिक जीसान (स्वर्गीय अब्दुल मजीद के पुत्र), जो अबीरगढ़ टोला जौनपुर के निवासी हैं, भी मौके पर पहुंच गए।चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। फायर यूनिट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण दुकान में रखा अधिकांश कपड़ा सुरक्षित बचा लिया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित इस दुकान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रविवार को इस मामले में जानकारी देते हुए एफएसओ नागेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रात 12:00 बजे सूचना मिली कि किले के पास एक कपड़े की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर अग्नि शमन की गाड़ियों सहित पहुंचा गया ताला तोड़कर आग पर काबू पाया गया थोड़ी देर बाद दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे काफी कुछ कपड़े उनकी सुरक्षित बचा लिए गए हैं। प्रथम दृश्य आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है इसकी जाँच पड़ताल की जा रही है। आग लगने के कारण कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी दुकान मालिक द्वारा आकलन के बाद मिल पाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories