Tue, Feb 10, 2026
25 C
Gurgaon

नैनीताल: व्यवसायी के निर्माणाधीन भवन में लगी आग, सामान जलकर राख

नैनीताल, 4 फ़रवरी (हि.स.)। सरोवरनगरी नैनीताल के मल्लीताल से लगे अयारपाटा क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात कारणों से नगर के एक व्यवसायी के निर्माणाधीन भवन में आग लग गयी। क्षेत्र के फायर हाइड्रेंट से पानी न मिल पाने के कारण आग बुझाने में एक घंटे से अधिक की देरी हुई और करीब सवा घंटे के बाद आग बुझाई जा सकी। इस कारण आग से एक परिवार का लाखों रुपये मूल्य का घर-गृहस्थी का सामान जल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रात्रि में लगभग डेढ़ बजे नगर के मल्लीताल स्थित एक मिष्ठान भंडार के स्वामी के प्रायरी लॉज में बन रहे निर्माणाधीन भवन के 6-7 कमरों में लगी और कमोबेश पूरा भवन और यहां बगल में रहने वाले परिवार द्वारा रखा गया लाखों रुपये का घर-गृहस्थी का सामान आग की चपेट में गया। आग लगने का पता चलने पर क्षेत्रीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची किंतु पास फायर हाइड्रेंट से पानी नहीं मिल पाया। इस पर जल संस्थान के अधिकारियों से पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस कारण लगभग एक घंटे का विलंब हुआ और इसके बाद लगभग एक से सवा घंटे में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों के साथ ही मनोज कीर्ति, मनोज कुंवर, राहुल कीर्ति व केसर आदि युवाओं ने भी योगदान दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories