राजगढ़ः बिना बताए घर से नाबालिग गायब, अपहरण का केस दर्ज

0
305

राजगढ़, 4 फरवरी (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मदोरी मेें रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई, परिजनों ने तलाश किया नही मिलने पर अज्ञात पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम मदोरी निवासी 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई, रिश्तेदारी व आसपास के क्षेत्र में तलाश किया नही मिलने पर अज्ञात पर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही.फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here