Tue, Feb 17, 2026
17 C
Gurgaon

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार, कर रहे दोपहर का इंतजार

नई दिल्ली, 08 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकांश सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। दिल्ली की जंग में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के आकलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार अपना लंबा वनवास खत्म करती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आआपा) को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने का अनुमान है।

प्रमुख दावेदारों में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल (आआपा), कालकाजी से आतिशी (आआपा), जंगपुरा से मनीष सिसौदिया (आआपा), पटपड़गंज से अवध ओझा (आआपा), शकूरबस्ती से सत्येन्द्र जैन (आआपा), ओखला से अमानतुल्ला खान (आआपा) और मालवीय नगर से सोमनाथ भारती (आआपा), कालकाजी से अलका लांबा (कांग्रेस), नई दिल्ली से संदीप दीक्षित (कांग्रेस), कालकाजी से रमेश बिधूड़ी (भाजपा), नई दिल्ली प्रवेश वर्मा (भाजपा), गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (भाजपा), बिजवासन से कैलाश गहलोत (भाजपा) और करावल नगर से कपिल मिश्रा (भाजपा) हैं। इन सबको दोपहर तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। सबकी धड़कन तेज है।

आज की मतगणना से यह तय होगा कि आआपा चौथी बार सत्ता में आएगी या भाजपा करीब ढाई दशक बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। पिछले दो चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने वाली कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने की उम्मीद है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories