पिंजरे में कैद हुआ रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ

0
485

जलपाईगुड़ी, 16 फरवरी (हि.स.)। जिले के शालकुमार-1 नंबर ग्राम पंचायत के प्रधानपाड़ा इलाके में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पिंजरे में कैद तेंदुए को देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। बाद में वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में बंद तेंदुए को रेस्क्यू कर मदारीहाट ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए को छह फरवरी को इलाके में देखा गया था। तेंदुआ एक ग्रामीण के शौचालय में छुपा हुआ था। खबर सुनते ही वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। दिन भर काफी मशक्क्त के बाद भी वनकर्मी तेंदुए को पकड़ नहीं सके। बाद में वन विभाग की ओर से इलाके में पिंजरा लगा दिया गया। तब से ग्रामीण डर के साये में रात काट रहे थे। ग्रामीण तेंदुए के पकड़े जाने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार दस दिन बाद तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। वन विभाग के मुताबिक तेंदुए को मदारीहाट ले जाया गया है। जहां स्वास्थय परीक्षण के बाद में जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here