Sat, Feb 28, 2026
31 C
Gurgaon

फिल्म ‘छावा’ की कमाई बजट से हुई पार

फिल्म ‘छावा’ के निर्माण की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता थी। यह फिल्म 14 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज हो गई। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। अब ‘छावा’ के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘छावा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये हो गया है। वही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म करीब 170 करोड़ के आसपास कमाई कर चुकी है। ‘छावा’ ने 31 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म 37 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। तीसरे दिन इस फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं आलोचक भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने विक्की कौशल की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने इस फिल्म में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत सिंह, आशुतोष राणा, संतोष जुवेकर, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, रोहित पाठक भी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories