Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

विजयी उम्मीद्वारों के मंसूबों पर फिरा पानी, हाई कोर्ट ने चुनाव पर लगाई रोक

हरिद्वार, 25 फ़रवरी (हि.स.)। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुए थे। लेकिन जीत की खुशी उस वक्त फीकी पड़ गई जब उन्हें अधिकारियों की ओर से चुनाव रद्द होने की सूचना मिली।

नैनीताल हाई कोर्ट ने मांगेराम सिरोही की याचिका पर सुनवाई करते हुए अग्रिम आदेश तक सरकार को चुनाव स्थगित करने के आदेश पारित कर दिए हैं। चुनाव रद्द होने की सबसे ज्यादा खुशी मुंडाखेड़ा किसान सेवा सहकारी समिति के किसानों को हुई है। मुंडा खेड़ा सहकारी समिति के सैकड़ों किसानों ने सहकारी समिति के कर्मचारियों पर मिलीभगत कर वोटर लिस्ट से करीब 400 किसानों के नाम काटने का आरोप लगाया था और प्रशासन से चुनाव रद्द करने की मांग की थी। इसी संदर्भ में एक अन्य याचिका की सुनवाई 24 फरवरी को हुई। हाईकोर्ट ने निर्णय देने के लिए के 27 फरवरी की तारीख दी है।

मामले की सुनवाई के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार से कहा कि चुनाव एकलपीठ के आदेश के अनुसार ही हों। अगली सुनवाई 27 फरवरी को होनी है तब तक के लिए सरकार को समिति के चुनाव स्थगित करने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए चुनाव अधिकारी ने सहकारी समिति के चुनाव को आदेश तक स्थगित कर दिया है। चुनाव रद्द होने से जीत कर आए नए डायरेक्टर सोना देवी, परवीन आर्यावर्त, जगमोहन, अमरजीत, कमलकांत, श्रुति अग्रवाल, मुनेश देवी, मोना, जतिन, सुरेश, गुलफाम, जाहिद, रमजान, मोहम्मद, रीना सैनी, पवन, जंग बहादुर, बाबूराम, चंद मीणा, प्रदीप कुमार, रचना देवी समेत तीन दर्जन से अधिक को झटका लगा है। उनका कहना है कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। न्यायालय का यह निर्णय न्याय पूर्ण नहीं है।

वहीं जिला सहकारी निबंधक व चुनाव प्रभारी पुष्कर सिंह पोखरियाल ने बताया कि आदेशों का पालन करते हुए हाई कोर्ट के अग्रिम आदेश तक चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories