जेपी नड्डा आज कटरा में माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन

0
425

नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंच रहे हैं। वो वहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीयमंत्री नड्डा दोपहर लगभग 12ः30 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे। इस अवसर पर वो माता के दर्शन और पूजन करेंगे। उल्लेखनीय है आदिशक्ति दुर्गा स्वरूप मां वैष्णो देवी को माता रानी, शेरावाली माता और वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है। यह पवित्र मंदिर जम्मू सम्भाग के त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। यहां आदिशक्ति स्वरूप महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती पिंडी रूप मे त्रेता युग से एक गुफा में विराजमान हैं। यह पवित्र मंदिर 108 शक्ति पीठों में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here