जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची ध्रुव कपिला, तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी

0
359

मुलहेम एन डेर रूहर

, 1 मार्च (हि.स.)। ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां चीन के गाओ जिया झुआन और वू मेंग यिंग को सीधे सेटों में हराकर जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 21-14, 21-17 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी का अंतिम चार में मुकाबला इंडोनेशिया के रेहान नौफल कुशर्जंतो और ग्लोरिया एमानुएल विदजाजा से होगा।

रक्षिता श्री संतोष रामराज डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड से 12-21, 12-21 से हारकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं।

थारुण मन्नेपल्ली भी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में टोमा जूनियर पोपोव से 16-21, 21-17, 21-8 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here