Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

रेवाड़ी में हर्ष फायरिंग से लोगों में दहशत

रेवाड़ी, 2 मार्च (हि.स.)। रेवाड़ी में शनिवार रात को बनवारा निकालते समय एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने का आरोपी वहां से जा चुका था। पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर की उत्तम नगर कालोनी निवासी बलवंत के परिवार में शादी है। शुक्रवार को लग्न समारोह के दौरान बलवंत के घर आए किसी रिश्तेदार की गाड़ी को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि वह बनवारा नहीं निकालने देगा। इसलिए बलवंत का परिवार विवाद से बचने के लिए आरोपी के घर गया।

दोनों पक्षों ने बैठकर बात की और झगड़े के लिए माफी मांगकर बलवंत का परिवार वापस लौट आया। लेकिन शनिवार रात को जैसे ही उन्होंने बनवारा निकालना शुरू किया आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ आया और गली में हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने का आरोपी वहां से जा चुका था। मॉडल टाउन थाना पुलिस एसएचओ विद्यासागर ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उत्तम नगर में हवाई फायर हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories