हिसार नगर निगम व नारनौंद नगरपालिका के लिए मतदान जारी

0
342

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने किए कड़े प्रबंध

हिसार, 2 मार्च (हि.स.)। जिले में एक नगर निगम व एक नगरपालिका के लिए मतदान

प्रक्रिया शुुरू रूप से जारी है। सुबह 11 बजे तक 10.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण

व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन व पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हुए हैं।

यह चुनाव हिसार नगर निगम व नारनौंद नगरपालिका के लिए हो रहा है। भाजपा मेयर

उम्मीदवार प्रवीण पोपली ने परिवार सहित डीएवी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में पहुंचकर

मतदान किया। इसी तरह कांग्रेस मेयर उम्मीदवार कृष्ण कुमार सिंगला उर्फ़ टीटू ने सेक्टर

13 के कम्युनिटी सेंटर में अपना वोट डाला। हिसार में देश की सबसे अमीर महिला एवं हिसार

की विधायक सावित्री जिंदल ने आईटीआई बूथ पर वोट डाला।

पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, डॉ.

पत्नी प्रतिमा गुप्ता, बेटे अनीश गुप्ता और मां के साथ मतदान करने पहुंचे। हिसार नगर

निगम में मेयर पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा नगर निगम में

कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा। मतदान खत्म होने

के बाद ईवीएम को सील करके जमा करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां महाबीर स्टेडियम में

शाम को वापस पहुंचेगी। जहां से स्ट्रॉन्ग रूम में 12 मार्च तक ईवीएम को संभाल कर रखा

जाएगा। मतगणना 12 मार्च को होगी।

हिसार के पोलिंग बूथों पर मोबाइल को बाहर की रखवाया जा रहा है। पुलिस कर्मी

मतदाताओं के मोबाइल लेकर उन्हें बाहर ही सुरक्षित रखते नजर आए। पोलिंग बूथों पर आईडी

देखने के बाद ही मतदाताओं को एंट्री दी जा रही है। हिसार के पटेल नगर बूथ पर 70 साल

के किताब सिंह ने वोट डाला। इसी तरह लगभग 75 साल की जानकी देवी ने भी अपना मतदान किया।

उधर, नारनौंद नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए शमशेर लोहान उर्फ कूकन, भीम

सेन गौतम, पूर्व पार्षद कुलदीप गौतम, सुरेश एमसी, दिनेश कुमार ब्यास, अनुराधा, सुमन

देवी, मुकेश कुमार, मनीष, प्रदीप कुमार चुनावी रण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

नगरपालिका

क्षेत्र में कुल 14082 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7378 तथा महिला मतदाताओं

की संख्या 6703 है। एक थर्ड जेंडर मतदाता है। चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों में

53 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। नारनौंद चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों में

53 पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा नारनौंद नगरपालिका चुनाव को लेकर शहर के सभी

16 वार्डों में मतदाताओं की सुविधा के लिए 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here