सखी बहिनपा’ की महिलाओं ने फूलों और गुलालों के बीच मनाया होली मिलन

पूर्णियां, 3 मार्च (हि.स.)। स्वयंसेवी संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के पूर्णियाँ इकाई की प्रभारी सुषमा झा के नेतृत्व में समूह की सखियों द्वारा शहर के एक होटल में होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया । इस अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के सखियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की । समूह की सखियों ने जय-जय भैरवी असुर भयाउनि गीत के पश्चात् अन्य गीत गाकर अपना एवं उपस्थित समुदाय का भरपूर मनोरंजन किया । इस अवसर पर सखियों द्वारा गीत-संगीत का सफल एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।

इकाई प्रभारी सुषमा झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोगों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर समाज में एकता एवं सौहार्द का वातावरण बनाने का संकल्प लिया । आज ही पालिटेकनिक चौक स्थित मन्दिर परिसर में सफाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । सफाई का कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को संदेश देना एक उद्देश्य था ।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मकर संक्रान्ति मास में भी कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनमें अनाथालय एवं बृद्धाश्रम में सेवा आदि प्रमुख रहा ।

मौके पर पूर्णियाँ समूह की सखियों में साधना चौधरी, प्रतिभा झा, नूतन ठाकुर, लवली झा के अतिरिक्त अन्य सखियाँ मौजूद रहीं ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories