23 साल से फरार 10 हजार के इनामी टप्पेबाज गिरफ्तार

0
341

हरिद्वार, 3 मार्च (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने 23 वर्षों से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के दो इनामी टप्पेबाजों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हरिद्वार लाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त 2002 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर गिरीश चन्द शर्मा ने आत्माराम आदि 06 आरोपिताें के खिलाफ घाटों से उठाईगिरी जैसे अपराधों को करने के लिए गिरोह बनाकर टप्पेबाजी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में आरोपी दीनानाथ, आत्माराम जमानत पर रिहा होने के बाद 23 वर्षाें से लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के लिए दोनों के ऊपर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये बार-बार अपना स्थान व वेश बदलकर जगह-जगह रह रहे थे। दोनाें की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय हरिद्वार द्वारा स्थायी वारण्ट जारी किया गया था।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान ईनामी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाने तथा लंबे समय से फरार चल रहे अपारधियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों दीनानाथ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जयतापुर थाना धानेपुर जिला गौण्डा उत्तर प्रदेश एवं आत्माराम उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मतौरिया थाना मोतीगंज जिला गौण्डा उत्तर प्रदेश को लुधियाना पंजाब से उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here