Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज भोपाल में विद्या भारती के अभ्यास वर्ग का करेंगे उद्घाटन

भोपाल, 04 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत आज भोपाल आ रहे हैं। वो यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित संघ के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के पांच दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। संघ प्रमुख अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विद्या भारती मध्‍य भारत के प्रचार विभाग ने जानकारी दी है कि विद्या भारती के अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में शामिल होने के लिए देश भर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता भोपाल पहुंच चुके हैं। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी, संघ के सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल समेत भारतीय ज्ञान परंपरा के विशेषज्ञ और केंद्र सरकार के तमाम राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख इसमें भाग ले रहे हैं। अभ्यास वर्ग के दौरान 5 मार्च को शाम 7:15 बजे पंच परिवर्तन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं, 6 मार्च को कार्यकर्ता शारदा विहार द्वारा संचालित 40 ग्रामों के संस्कार केंद्रों का भ्रमण करेंगे, ताकि समाज में हो रहे बदलाव को प्रत्यक्ष देख सकें। अभ्यास वर्ग का समापन समारोह आठ मार्च को होगा, जिसमें केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुरेश सोनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories