Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

बाइक सवार दो चेन स्नेचर मुठभेड़ में गिरफ्तार, जिला अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार रात्रि थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार दो चेन स्नेचर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को इन बदमाशों ने थाना क्षेत्र के मोरा की मिलक में दुकान पर बैठी महिला की चेन खींचकर भागे थे। इसके बाद पीड़ित महिला आरोपितों से भिड़ गई और उनकी बाइक पकड़ ली थी लेकिन बदमाश पीड़िता को दूर तक घसीटते हुए ले गए और फिर बाइक दौड़ा दी थी।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने आगे बताया कि सिविल लाइन के मोरा की मिलक निवासी अमरनाथ अग्रवाल की परचून की दुकान है। सोमवार दोपहर वह अपनी दवा लेने गए थे। उसी वक्त उनकी पत्नी अर्चना अग्रवाल दुकान पर बैठी थी। तभी बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और उन्होंने महिला से सिगरेट मांगी। अर्चना डिब्बी में से सिगरेट निकालने लगी। इसी दौरान युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले की चेन खींच ली और भागने लगे। लेकिन महिला घबराई नहीं बल्कि वह बदमाशों से भिड़ गई और उनकी बाइक पकड़ ली।

एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार रात्रि पुलिस गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के पास दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुके नहीं और बाइक दौड़ा दी। इसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपित युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिस पर जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों दोनों के पैरों में गोली लगी और वह वहीं गिर गए इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। घायल युवकों ने अपना नाम तुषार और आशु बताया है और वह दोनों चचेरे भाई हैं। उनके पास एक बैग मिला जिसमें एक दिन पहले महिला अर्चना अग्रवाल की खींची हुई चेन बरामद हुई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories