Sat, Mar 21, 2026
17 C
Gurgaon

नारायणपुर : सड़क दुर्घटना पर मंत्री केदार कश्यप ने लिया संज्ञान, घायलाें के समुचित इलाज के दिए निर्देश

रायपुर 6 मार्च (हि.स.)। नारायणपुर जिले के ग्राम मडोनार के आगे बुधवार देर शाम नाला के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लाेगाें की घटनास्थल पर ही माैत हाे गई, वहीं 12 लाेग घायल हुए हैँं। हादसे पर वनमंत्री केदार कश्यप ने दुख जताया है। मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर तत्काल सहायता करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मंत्री के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा और एडीएम पंचभाई के द्वारा एसडीएम अभिजीत को सहायता के लिए भेजा गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा है घायलों का उचित प्रकार से देखरेख किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम हुए हादसा के दौरान ट्रैक्टर में 16 की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे, जो ग्राम ओरछा से सोसायटी (पीडीएस) का चावल ( राशन) लेकर ग्राम तोयामेटा, कावानार, मुसनार के ग्रामीण बैठकर जा रहे थे। जिसमें दाे पुरुष और एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई एवं पांच महिला , छह पुरुष एवं एक बच्ची घायल है। जिनका रेस्क्यू कर तीनाें मृतकाें और 12 घायलों को छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया जा चुका है। घायलों का ईलाज जारी है। दाे गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर और जगदलपुर भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories