Wed, Feb 18, 2026
19 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री ने जन औषधि दिवस पर किफायती स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली, 7 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस (7 मार्च) के अवसर पर शुक्रवार को सभी नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली किफायती दवाइयां उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ और फिट भारत सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि जन औषधि दिवस लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे एक स्वस्थ और फिट भारत सुनिश्चित होता है। यह इस दिशा में उठाए गए कदमों की एक झलक प्रस्तुत करता है।

उल्लेखनीय है कि हर साल 7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जाता है ताकि इस योजना के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके और जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके। इस पहल को समर्थन देने के लिए 1 से 7 मार्च तक पूरे देश में सप्ताह भर के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) को नवंबर 2008 में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा केंद्रीय फार्मा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से लॉन्च किया गया था। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र नामक समर्पित दुकानों के माध्यम से जनता को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories