विधानसभा के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में एक श्रीलंकाई क्रिकेटर को भूमि के आवंटन पर उठाया सवाल

0
459

जम्मू, 8 मार्च (हि.स.)। विधानसभा के सदस्यों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक श्रीलंकाई क्रिकेटर को भूमि के आवंटन पर सवाल उठाया।

प्रश्नकाल के दौरान सीपीआई (एम) विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि एक श्रीलंकाई क्रिकेटर को कठुआ में भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने पूछा कि यह आवंटन कैसे किया गया है।। हालांकि, तारिगामी ने उस क्रिकेटर का नाम नहीं बताया जिसे भूमि आवंटित की गई है। कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर ने भी सरकार से पूछा कि एक गैर-भारतीय क्रिकेटर को जम्मू-कश्मीर में भूमि कैसे आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर सवाल है और इस पर गौर करने की जरूरत है। विधायकों की चिंताओं का जवाब देते हुए कृषि उत्पादन विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने कहा कि इस मामले पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजस्व विभाग से संबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here