पहले जो नेता था, उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया : मुख्यमंत्री

0
314

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “नारी शक्ति सम्मेलन” का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहे हैं। इस दौरान लालू-राबडी राज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो नेता था उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। आज सभी जगह भारी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

नारी शक्ति सम्मेलन में आई जदयू की महिला नेताओं विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपील की। महिलाओं ने 2025 फिर से नीतीश के नारे लगाकर इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का सीएम बनाने का संकल्प लिया। नीतीश कुमार ने महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दिए शुभकामना संदेश में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here