Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

प्रयागराज के मत्स्य पालक प्रशिक्षण लेने जायेंगे छत्तीसगढ़

प्रयागराज,09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मत्स्य पालन कारोबार से जुड़े मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण करा रही है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रयागराज के पांच मत्स्य किसान छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण के लिए 16 मार्च को जाएंगे। यह जानकारी रविवार को कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग प्रयागराज प्रदीप कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज मण्डल से पांच—पांच किसानों का मछली पालन की नई तकनीकी का प्रशिक्षण देने के लिए चयन किया गया है। कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के मछली पालन का प्रशिक्षण लेने के लिए कुल 20 किसान छत्तीसगढ़ जाऐंगे।

प्रदीप कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय मछली कारोबार करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हंडिया ब्लाक के पूरे विक्रम शाह गांव निवासी सीमा देवी पुत्री रमेश कुमार, शहरी बोझ गांव निवासी सुनील कुमार, फूलपुर तहसील के बहादुरपुर विकासखंड के रमईपुर गांव निवासी मनोज कुमार विन्द, कोरांव तहसील के तरांव गांव निवासी संकल्प सिंह और हंडिया विकासखण्ड के उमरी मनोहरपुर गांव निवासी अवधेश कुमार मछली कारोबार को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ जाएगें।

यह सभी किसान मछली कारोबार से जुड़ी नई तकनीकी का प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी मत्स्य पालक अपने क्षेत्र में आकर मछली कारोबार को और मजबूती देंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories