Sat, Mar 14, 2026
18 C
Gurgaon

लखनऊ में अवांछनीय तत्वों ने तोड़ दी बाबा साहेब की मूर्ति की रेलिंग

लखनऊ, 18 मार्च (हि.स.)। लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने तिराहे पर अवांछनीय तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति की रेलिंग तोड़ दी। रेलिंग टूटने के बाद अम्बेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारियों एवं चारबाग क्षेत्र के दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।

बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ मंडल के प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने कहा कि चारबाग क्षेत्र में अभी पन्द्रह मार्च को बसपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया था। बाबा साहेब के प्रति लखनऊ मंडल के कार्यकर्ताओं की श्रद्धा जुड़ी हुई है। वहां रेलिंग का तोड़ा जाना बताता है कि कार्यकर्ताओं की श्रद्धा को लक्ष्य कर सोची समझी साजिश के तहत घटना करायी गयी है। इसकी प्रशासन की ओर से जांच होनी चाहिए।

अखिलेश अम्बेडकर ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि चारबाग क्षेत्र में रेलिंग की घटना से पहले भी बांग्ला बाजार क्षेत्र में कांशीराम स्मारक की दीवार टूटी पायी गयी थी और इसके लिए स्मारक समिति के अधिकारियों से बसपा के नेताओं ने मिलकर मरम्मत की मांग की थी। जिस मांग काे अधिकारियों ने अभी तक नहीं माना है। ना ही मामले की जांच ही की है।

बसपा से जुड़े चारबाग क्षेत्र के दुकानदार अजय ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव हमारे आदर्श हैं और हर पर्व त्यौहार पर हम जैसे कार्यकर्ता उन्हें माल्यार्पण करने पहुंचते हैं। चारबाग में मूर्ति के चारों ओर बनी रेलिंग को तोड़ा जाना सामान्य घटना नहीं है, इसे पार्टी के प्रमुख लोगों को बताया गया है। इसमें नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो निश्चित ही हम आंदोलन काे बाध्य होगें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories