Sun, Mar 8, 2026
20 C
Gurgaon

विधायक पूर्णिमा दास ने जमशेदपुर के चर्चित 86 बस्तियों के मलिकाना हक का मुद्दा उठाया

रांची, 22 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन शनिवार को सदन की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा गरमाया।

भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से सवाल किया कि बस्तियों के लोगों को कब तक मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकार ने 2018 में मालिकाना हक दिए जाने को लेकर नियमावली बनाई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा, झामुमो और अन्य दलों के नेताओं ने इस बस्ती के लोगों को मालिकाना हक देने की बात कही थी। झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने भी उस बस्ती में जाकर लोगों को मालिकाना हक देने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस पर सरकार की ओर से क्यों नहीं कोई कार्रवाई की जा रही है।

इस पर प्रभारी मंत्री दीपक बिरुवा ने बताया कि 2018 के नियम के तहत केवल तीन आवेदन ही आए। अन्य लोगों ने आवेदन ही नहीं दिया। इसी बीच झामुमो विधायक रामदास सोरेन उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि उस इलाके में रघुवर नगर किसने बसाया। उस नगर में विधायक मद से राशि कैसे खर्च की गयी। पलट कर जवाब देते हुए पूर्णिमा दास साहू ने जांच कर लेने की मांग कर डाली।

उन्होंने यहां तक कहा कि बस्ती के लोगों को मालिकाना हक देने का आश्वासन कल्पना सोरेन ने भी दिया है। अब सरकार अपने आश्वासन से ही क्यों पीछे हट रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories