राजगढ़ः गैस सिलेंडर से निकली आग से महिला झुलसी, मौत

0
406

राजगढ़,22 मार्च (हि.स.)। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोकमपुरा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली आग से 35 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई, जिसकी खिलचीपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम मोकमपुरा निवासी 35 वर्षीय गायत्रीबाई घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर से निकली आग महिला के कपड़ो में लग गई। परिवार के सदस्यों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रुप से झुलस गई, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या में यह घटना दुर्घटनावश मानी जा रही है फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here