Mon, Mar 23, 2026
21 C
Gurgaon

गजराजों ने फिर ली एक ग्रामीण की जान

खूंटी, 24 मार्च (हि.स.)। खूंटी जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक जंगली हाथी ने रविवार की रात लगभग एक बजे जरिया गढ़ थाना के नागड़ा गांव निवासी 33 वर्षीय उमेश बारला को घर से घसीट कर निकाल लिया और पैरों से कुचलकर मार डाला। उमेश का चार वर्ष का एक बेटा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नागड़ा गांव पहुंचे और मृतक के स्वजनों को तत्काल सहायता राशि दी। जरिया गढ़ थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सोमवार को जिला परिषद सदस्य ज़ोरोंग आइन्द, भजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई लोग उनके गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जिला परिषद सदस्य ने डीएफओ खूंटी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति करता है। ग्रामीणों का कहना कि फसल आदि भी बर्बाद होती है, तो वन विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है। महीनों तक लोग विभाग की कार्यालय का चक्कर काटते रहते हैं, पर विभाग की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलता है। नीलाम्बर सिंह, रामलखन सिंह, नारायण नायक सहित काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories