वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मार्च को बेंगलुरू प्रवास पर

0
358

रायपुर, 24 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 25 मार्च को शाम 6:50 बजे स्वामी विवेकानन्द विमानतल रायपुर से बेंगलुरू के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9:45 को बेंगलुरू पहुंचेंगे। तत्पश्चात् मंत्री देवांगन बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार 26 मार्च को बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट ऑफ इन्वेस्टर्स कार्यक्रम में शामिल होंगे। गुरुवार 27 मार्च को प्रातः 5:40 बजे बेंगलुरू से प्रस्थान कर प्रातः 7:40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here