Wed, Feb 11, 2026
16 C
Gurgaon

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात में दर्ज एफआईआर दर्ज की

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात के जामनगर में दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। पुलिस को इस तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज करने से पहले बोले गए या लिखित शब्दों के सही निहितार्थ को समझना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान अभिव्यक्ति की आजादी पर वाजिब प्रतिबंध की इजाजत देता है, पर ये प्रतिबंध गैरवाजिब नहीं होने चाहिए। अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को यूं ही नहीं छीना जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। कोर्ट की जिम्मेदारी बनती है कि वो लोगों के इस मौलिक अधिकार की रक्षा करें।

शीर्ष अदालत ने 3 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गुजरात सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि आजादी के 75 साल बाद भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पुलिस को समझना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से कहा था कि आप इमरान प्रतापगढ़ी की कविता पर गौर कीजिए । आखिर रचनात्मकता भी महत्वपूर्ण है। इमरान प्रतापगढ़ी ने याचिका दायर कर दावा किया था कि एफआईआर गुजरात पुलिस ने राजनीतिक दुर्भावना से दर्ज की है।

दरअसल इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ कथित तौर पर उत्तेजक गाने के साथ एक संपादित वीडियो पोस्ट करने के लिए जामनगर में एफआईआर दर्ज की गई था। इमरान प्रतापगढ़ी ने एफआईआर निरस्त करने के लिए पहले गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुजरात हाई कोर्ट ने 17 जनवरी को प्रतापगढ़ी की याचिका खारिज कर दी थी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रतापगढ़ी द्वारा अपलोड की गई 46 सेकंड की वीडियो क्लिप, जिसमें वह हाथ हिलाते हुए चल रहे थे तो उन पर फूलों की वर्षा की जा रही थी और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था। इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया था कि उस गाने के बोल उत्तेजक, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories