जोकीहाट पुलिस ने 219 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद,दो गिरफ्तार

0
355

अररिया,03 अप्रैल(हि.स.)। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर एक पिकअप वाहन पर लदे विभिन्न ब्रांडों के करीबन 219 लीटर विदेशी शराब की खेप जब्त किया है।मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है,जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप की तस्करी जोकीहाट के रास्ते होने वाली है।सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच शुरू की।इसी क्रम में पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उनसे बड़ी मात्रा में कार्टन में रखे अलग अलग ब्रांड के विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

शराब तस्कर पश्चिमबंगाल से शराब का खेप मुजफ्फरपुर की ओर ले जा रहे थे।इसी क्रम में पुलिसिया कार्रवाई में पिकअप वाहन पर लदे शराब का खेप पकड़ा गया।मामले में पुलिस ने गाड़ी के चालक और सह चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस शराब तस्कर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here