राजगढ़ः जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच शुरु

राजगढ़, 3 अप्रैल (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझिरी स्थित जंगल में गुरुवार सुबह खांकरा के पेड़ पर 44 वर्षीय युवक का शव लटका मिला, जो तीन दिन पहले ससुराल ग्राम बेड़ावे में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम नालाझिरी स्थित जंगल में खांकरा के पेड़ से साफी का फंदा लगाकर ग्राम मोरी निवासी अर्जुन(44)पुत्र कंवरलाल बंजारा ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक 31 मार्च को ससुराल ग्राम बेड़ावे में तेरहवी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जो 2 मार्च को दोपहर में बिना बताए ससुराल से निकल गया। तलाशने पर सुबह नालाझिरी के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर लटका मिला। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मृतक के ससुर मांगीलाल (65) पुत्र मानसिंह बंजारा निवासी बेड़ावे की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories