Sat, Mar 14, 2026
30 C
Gurgaon

हैदराबाद पर मिली जीत के बाद केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर ने कहा-सकारात्मक लेकिन सही इरादे दिखाना जरूरी

कोलकाता, 4 अप्रैल (हि.स.)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर ने टाटा आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर मिली 80 रनों की धमाकेदार जीत के बाद टीम के प्रदर्शन पर विस्तार से बात की। उन्होंने मैच की स्थितियों को पढ़ने और उसी के अनुसार ढलने के महत्व को रेखांकित किया।

अय्यर ने 29 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली, जिससे केकेआर ने ईडन गार्डन्स में पिछले सीज़न के फाइनल की पुनरावृत्ति में 200 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, “आक्रामकता का एक मूल लेकिन महत्वपूर्ण अर्थ है सकारात्मक लेकिन सही इरादा दिखाना, अगर हमारी टीम 50 पर 6 है और मैं तब भी हर गेंद को हिट करने जाऊं, तो वह भले ही सकारात्मक लगे, लेकिन सही नहीं है। स्मार्ट क्रिकेटर कहलाने के लिए ज़रूरी है कि हम स्थिति को समझें और फिर प्रतिक्रिया दें।”

अय्यर ने स्पष्ट किया कि केकेआर के लिए आक्रामकता का मतलब हर गेंद पर बाउंड्री मारना नहीं है। आक्रामकता का अर्थ है परिस्थितियों को समझना और उन्हें अपने पक्ष में कैसे मोड़ा जाए, यह जानना।

उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज़ अंकृष रघुवंशी की भी सराहना की, जिनकी सलाह ने उन्हें पिच को बेहतर ढंग से समझने में मदद की। रहाणे और अय्यर ने 51 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की, जिसमें रहाणे ने 38 रन बनाए और रघुवंशी ने अर्धशतक जमाया।

अय्यर ने कहा, “टाइमआउट के दौरान मुख्य बातचीत अजिंक्य और अंकृष द्वारा की गई। उन्होंने यह समझाया कि यह पिच इतनी आसान नहीं है कि आते ही हिटिंग शुरू कर दें। आपको थोड़ा समय लेना होगा।”

केकेआर की बल्लेबाज़ी रणनीति में अय्यर और रिंकू सिंह ने आधार तैयार किया, जिसके बाद अंतिम ओवरों में आक्रमण की योजना थी।

अय्यर ने कहा, “मेरे पास यह लग्ज़री है कि हमारे पास रिंकू, रमनदीप और रसेल जैसे बल्लेबाज़ हैं। अगर मैं कुछ गेंदें लेता हूं, तो भी हम उसे कवर कर सकते हैं। हमारे पास एक इंजन रूम है जो किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है।”

एसआरएच की अत्यधिक आक्रामक बल्लेबाज़ी रणनीति पर बात करते हुए, जिसे केकेआर के गेंदबाज़ों – विशेषकर वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती (तीन-तीन विकेट) – ने धराशायी कर दिया, अय्यर ने कहा, “एसआरएच के खिलाफ कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं लगता। जब कोई टीम बेहद आक्रामक होती है, तो उसके विकेट जल्दी गिरने का जोखिम भी अधिक होता है, और हमने इसी का फायदा उठाया।”

अंत में अय्यर ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की वापसी पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मेरे अंदर का क्रिकेट फैन बहुत खुश है कि शमी भाई फिर से पूरी रफ्तार में दौड़ रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्हें खेलना बेहद चुनौतीपूर्ण था, और टी20 में तो अगर गेंदबाज़ गलती करे, तो वह आसानी से बाउंड्री बन सकती है।”

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories