मुख्य सचिव का जालौन दौरा निरस्त, कल तय समय पर आयेंगे जालौन

0
340

जालौन, 4 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का आज जालौन जिले के अलावा, महोबा और ललितपुर का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन शुक्रवार को प्रशासनिक व्यस्तता की चलते इस दौरे को आज के दिन स्थगित किया गया है। अब कल यानि शनिवार को तय समय के मुताबिक जिले का दौरा करेंगे।

बता दें कि प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज शुक्रवार को जनपद दौरे पर आ रहे थे और यहां पर उन्हें सुबह 10 बजकर 50 मिनट ग्राम रगौली में पहुंचना था लेकिन प्रशासनिक व्यस्तता के चलते इस दौरे को अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है और शनिवार को वह जिले का दौरा करेंगे।

वहीं, जानकारी देते हुए डीएम राजेश कुमार पांडे ने बताया कि रगोली गांव में 80 लाख 89 हजार रुपये की लागत से स्थापित पीवेट ड्रिप इरीगेशन सिस्टम के निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन, प्रशासनिक गतिविधियों की वजह से यह दौरा कल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here