Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

राजगढ़ःहनुमान जनमोत्सव पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, विशेष श्रंगार के साथ हुई महाआरती

राजगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, मंदिरों में हनुमानजी का विशेष और आर्कषक श्रंगार किया गया। ब्यावरा के अंजनीलाल धाम मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर, संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, हवनयज्ञ, रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंजनीलाल मंदिर में हनुमानजी का विशेष श्रंगार किया गया, जहां शाम को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 251 पंजीकृत श्रद्वालु बिना रुके, बिना थके, बिना सुरताल के सामुहिक सुंदरकांड पाठ करेंगे।

ब्यावरा के भंवरगंज स्थित श्रीराम लला मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, इस मौके पर युवाओं ने भगवा लहराते हुए चलसमारोह निकाला, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनःमंदिर पर पहुंचा, जहां हनुमानजी की महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई। महाआरती में राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सुठालिया नगर में हनुमानजी का जन्मोत्सव उल्लास और श्रद्वाभाव के साथ मनाया गया। नगर में जगह-जगह केसरिया ध्वज लगाए गए, नगर के प्राचीन महावीर आश्रम बड़ावाग में भगवान को छप्पनभोग लगाया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories