Fri, Mar 13, 2026
21 C
Gurgaon

(अपडेट) उज्जैनः मजदूरों से भरी पिक-अप पलटी, तीन की मौत, 14 घायल

उज्जैन, 31 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। आए दिन हाे रहे सड़क हादसाें में लाेग अपनी जान गवां रहे है। ताजा मामला उज्जैन जिले का है, जहां मंगलवार सुबह मजदूरों से भरा पिक-अप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि करीब 14 लाेग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज महिदपुर में चल रहा है।

जानकारी अनुसार घटना महिदपुर रोड के पास डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे की है। मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही पिकअप स्पीड तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ऊतरकर पलट गई। हादसे के बाद मजदूर पिकअप के नीचे दब गए। हादसे के समय पिकअप में 24 लोग सवार थे। घटना के बाद चालक माैके से फरार हाे गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पिकअप के नीचे दबने से कंचन बाई (45), जसोदा बाई (35) और बाला राम (15) की मौत हो गई। माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई, रम्भा बाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजू बाई, हेमा बाई, साजन बाई, लक्ष्मी बाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई और रुक्मा बाई को महिदपुर के अस्पताल हैं। सभी महिलाएं मजदूर थीं और सुबह के समय खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories