Sat, Feb 14, 2026
25 C
Gurgaon

अभिनेता यश ने फैंस से की खास अपील

केजीएफ स्टार यश 8 जनवरी, 2025 को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। यह दिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े त्योहार जैसा होता है। हर साल उनके फैंस इस दिन को दिवाली की तरह मनाते हैं, लेकिन इस बार यश ने अपने जन्मदिन से 10 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील की है।

यश ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट पोस्ट करते हुए लिखा, “नए साल की शुरुआत के साथ, यह सोचने, वादा करने और एक नया रास्ता तय करने का समय है। आपने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, वह अनोखा है। हालांकि, कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी हुई हैं। अब समय आ गया है कि हम अपने प्यार की भाषा बदलें, खास तौर पर जब बात मेरे जन्मदिन के जश्न की हो। प्यार दिखाने का मतलब बड़े पैमाने पर जश्न मनाना और भीड़ के जमा होने से नहीं होना चाहिए।”

आपकी सुरक्षा है सबसे बड़ा तोहफा

यश ने अपने फैंस से यह भी कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा यही होगा कि उनके प्रशंसक सुरक्षित रहें, अपने लक्ष्य को हासिल करें और खुशियां फैलाएं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

फैंस की सुरक्षा प्राथमिकता

यश की इस अपील के पीछे 2024 की एक दर्दनाक घटना है। उनके पिछले जन्मदिन पर 25 फुट ऊंचे कटआउट का अनावरण करते समय हुए हादसे में तीन प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इस बार यश किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सादगी से जश्न मनाने का आग्रह कर रहे हैं।

यश की आगामी फिल्म

फैंस यश की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उनकी पहले की फिल्मों की तरह ही एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories