खो खो विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी, पहले मैच में 13 जनवरी को भारत का सामना नेपाल से

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (हि.स.)। खो खो विश्व कप 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्व कप की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को भारत और नेपाल के बीच इन्दिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में शाम 7 बजे से होगी।

खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के चेयरमैन सुधांशु मित्तल ने बताया की महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को शाम 7 बजे और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को शाम 8.15 बजे इन्दिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे।

पुरुष और महिला टीमों को चार चार वर्गों में बांटा गया है। पुरुष वर्ग के ए ग्रुप में भारत, नेपाल, पेरू, ब्राज़ील और भूटान को रखा गया है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, घाना,

अर्जेंटीना, नीदरलैंड और ईरान को रखा गया है।

ग्रुप सी में बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और पोलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है, जबकि इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और केन्या ग्रुप डी में है।

महिला वर्ग में भारत, ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया ग्रुप ए में हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा और नीदरलैंड की टीमें हैं, जबकि ग्रुप सी में नेपाल, भूटान भूटान ,श्रीलंका, जर्मनी और बांग्लादेश हैं। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पोलैंड ,पेरू और इंडोनेशिया ग्रुप डी में है। टूर्नामेंट में कुल 90 मैच होंगे।

दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 17 जनवरी को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 18 जनवरी को और फाइनल 19 जनवरी को होंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories