फरीदाबाद में कंपनी से स्क्रैप चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

0
241

फरीदाबाद, 31 दिसंबर (हि.स.)।कंपनी से स्क्रैप चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चोर को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल की जा सके। वहीं आरोपी से अलग-अलग नाम के 8 फर्जी पहचान पत्र, 12 फोन व 6 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विष्णु वासी सेक्टर-9 ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी सेक्टर-23 फरीदाबाद में शिकायत दी, कि उसका सरुरपुर फ्रेंड्स काम्प्लैक्स में एल्यूमीनियम स्क्रैप का गोदाम है। 16 दिसंबर को गोदाम में करीब 42 टन स्क्रैप खाली हुआ था, 17 दिसम्बर को देखा, तो गोदाम से 15 से 20 टन एल्यूमीनियम स्क्रैप चोरी हुआ मिला। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया। मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए सागर सिंह वासी गांव उतरोली जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश हाल गांव गोच्छी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गोच्छी एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से अलग-अलग नाम के 8 फर्जी पहचान पत्र, 12 फोन व छह हजार की नकदी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 दिसम्बर को सरूरपुर स्थित फ्रेंड्स काम्प्लैक्स में बने एक गोदाम से एल्यूमीनियम स्क्रैप की चोरी की थी। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से पाया कि उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58, डबुआ में चोरी के मामले दर्ज है, साथ ही एक मामला स्नेचिंग का बिहार में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here