संविधान का सबसे ज्यादा मजाक कांग्रेस ने उड़ायाः कैलाश विजयवर्गीय

रायपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कहा है कि संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना और किसी ने नहीं उड़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है। कैलाश विजयवर्गीय राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। राजनांदगांव रवाना होने से पहले वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में भाजपा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मैं राजनांदगांव जा रहा हूं। देश में सभी नेता अलग-अलग स्थान पर जा रहे हैं। वहां पर लोगों के सामने ये सच लाएंगे कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया है। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस संविधान के अनुरूप चली होती तो ये दुर्दशा नहीं होती। संविधान बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, मूल उसमें है क्या? संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई हैं। आपातकाल लगाया और जब यूपीए की सरकार थी तब उनके नेता ने बिल की कॉपी फाड़ी थी। अब वहीं नेता देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान दे रहे हैं। इससे क्या देश का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां जीत होती है, वहां सवाल नहीं है, जहां हारे, वहां सवाल उठाना है, यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, जनता इसे समझ रही है। इसलिए कांग्रेस को हर जगह नकार रही है। वहीं एक देश, एक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बहुत जरूरी है। इससे देश का पैसा बचेगा, समय बचेगा। देश का विकास होगा। हम सभी चाहते है एक साथ चुनाव हो।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories