Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

फतेहाबाद:पंजाब पुलिस कर्मचारी से मारपीट पर दो युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। टोहाना पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर कोर्ट द्वारा जारी वारंट और वर्दी फाडऩे के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र रांझा राम व तरसेम पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव चंदू जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। थाना शहर टोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 12 मार्च को पंजाब के मानसा जिले के गांव गोबिंदपुरा निवासी एवं पंजाब पुलिस के एएसआई जगतार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी थाना सदर मानसा में सम्मन वारंटी तामिल करवाने की ड्यूटी है। जब मानसा सेशन कोर्ट जारी बुटा राम निवासी चन्दु मांडवी, जिला संगरूर के खिलाफ जारी वारंट को तामिल करवाने के लिए सुखपाल सिंह व बलजीत सिंह के साथ रेलवे रोड, टोहाना पहुंचा और सैनी चौक के पास गली में खड़े बुटाराम के पास गया तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी और वारंट छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद बूटाराम के अन्य साथी मौके पर आ गए और उसके साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी और बूटाराम को छुड़वाकर फरार हो गए। इस मामले में टोहाना पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपियों बारे अहम सुराग जुटाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories