दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इंद्रलोक से सिंघलपुर तक नजफगढ़ नाले का किया निरीक्षण

0
354

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास से सिंघलपुर तक नजफगढ़ नाले का निरीक्षण किया। उनके साथ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल मौजूद रहे।

इस दौरान उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि शालीमार बाग ऐतिहासिक जगह है। पिछली बार यह जगह बहुत खराब हालत में थी। तब तय किया था कि इस जगह की मरम्मत कराई जाएगी। यहां एक साल से काम चल रहा है। इसमें डीडीए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। एक-दो महीने में काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के गौरव को वापस लाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को जल्द ही खूबसूरत शहर के रूप में देखा जाएगा।

रेखा गुप्ता ने स्थानीय लोगों से बात की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल कागजों पर योजना बनाना काफी नहीं है, जब तक अधिकारी जमीन पर काम नहीं करेंगे हालात नहीं सुधरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here