Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

फरीदाबाद में चालक को आई नींद की झपकी,स्क्रैप से भरा ट्रक पलटा

फरीदाबाद, 1 मई (हि.स.)। फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात दिल्ली की ओर जा रहा प्लास्टिक स्क्रैप से भरा एक ट्रक हाईवे के बीच लगी ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरी ओर जाकर पलट गया। हादसा ट्रक ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से हुआ। हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी अनुसार रात लगभग डेढ़ बजे हरियाणा नंबर का एक ट्रक प्लास्टिक स्क्रैप लदा हुआ था। ड्राइवर ट्रक को लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, तो ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक पर से नियंत्रण हट गया और वह हाईवे की डिवाइडर ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरी ओर बल्लभगढ़ की दिशा में जाने वाली लेन में जाकर पलट गया। हादसे के समय ट्रक में केवल ड्राइवर मौजूद था। दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के पलटने से हाईवे के दोनों तरफ सुबह के वक्त कुछ समय के लिए यातायात धीमी गति से चलने लगा और मौके पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल और एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा किया गया और हाईवे से हटाया गया। इस प्रक्रिया में लगभग दो घंटे का समय लगा। इस दौरान हाईवे पर जाम जैसी बनी स्थिति को धीरे धीरे चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की सही कारण की जांच कर रही है ताकि किसी भी अन्य तकनीकी खराबी या लापरवाही को भी खारिज किया जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories