फरीदाबाद : आईपीओ में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

0
477

फरीदाबाद, 1 मई (हि.स.)। आईपीओ में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस टीम ने आरोपी खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप अरविन्द भाई चोडवादिया (31) निवासी सूरत गुजरात को जेसलमेर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-19, फरीदाबाद में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पास ठगों द्वारा एचडीएफसी सिक्योरिटीज में निवेश करने के लिए व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया जिसमे रियायती दरों पर विभिन्न आईपीओ में शेयरों की सदस्यता प्रदान करने के बारे में जानकारी थी। सदस्यता लेने के बाद मुझे एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऑफिशियल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहॉ स्टॉक व आईपीओ में निवेश के बारे मे अपडेट दी जाती थी। बाद में मेरा एचडीएफसी वीआईपी ऩामक एप पर आईपीओ में निवेश करने के लिए खाता खोला गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 25 लाख 35 हजार 322 रुपये आईपीओ में निवेश किए तथा जब निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया, जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरविन्द भाई चोडवादिया खाताधारक है, जो टेम्पो चलाने का काम करता है तथा उसने अपना खाता कमीशन के लालच में आकर अपने किसी साथी को बेच दिया था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। खाते में ठगी के कुल 1.5 लाख रुपये आए थे। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए न्यायलय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here