Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

भाजपा महिला मोर्चा ने की आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग

नैनीताल, 2 मई (हि.स.)। नगर में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की और बालिका की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मामले की गंभीरता से अवगत कराया।

इस पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बालिका को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को दो परामर्शदाता नियुक्त करने के आदेश भी जारी किए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि घटना की पूरी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के साथ विमला अधिकारी, प्रेमा अधिकारी, प्रगति जैन, रमा भट्ट, रीना मेहरा, आशा आर्या, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, कविता त्रिपाठी, विमला बिष्ट, मीरा बिष्ट, तुसी साह, राधा खोलिया, सरिता बिष्ट, किरण आर्या, जया हंसी रावत सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories