दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने डीटीसी के बेड़े में 400 नई बसें जोड़ने पर खुशी जताई

0
269

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज डीटीसी के बेड़े में 400 नई बसें शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने दिल्ली सरकार के इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया। सचदेवा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री और केन्द्रीयमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में नई बसें जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दी गईं।

सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दस साल तक डीटीसी के बस बेड़े में एक भी बस नही जोड़ी। केजरीवाल की लापरवाही से दिल्ली में बसों की कमी रही। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार एक बड़े लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। भाजपा की दिल्ली सरकार 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11 हजार बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here