Wed, Feb 4, 2026
12 C
Gurgaon

उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

सिरोही, 6 मई (हि.स.)। उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर सोमवार रात उडवारिया टोल प्लाजा के पास स्थित राजहंस होटल के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन बिजली के पोल से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्वरूपगंज थाने से सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अविनाश खान पुत्र यासीन खान और ईश्वर पुत्र वेला राम के रूप में हुई है। दोनों युवक काछोली गांव के निवासी थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को बचाया नहीं जा सका। टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पास के बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे पोल और वाहन दोनों को भारी नुकसान हुआ।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्वरूपगंज थाने से सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों घायलों को एलएनटी की एम्बुलेंस से स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। बिजली के पोल की क्षति की जानकारी डिस्कॉम अधिकारियों को दी गई। मंगलवार सुबह परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories