Tue, Mar 31, 2026
21 C
Gurgaon

जमशेदपुर में 7 मई को होगी मॉक ड्रिल

पूर्वी सिंहभूम, 6 मई (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)में 7 मई, बुधवार को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) से जुड़ी एक बड़े पैमाने की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों—जैसे हवाई हमला, आतंकी वारदात या अन्य राष्ट्रीय संकट—में नागरिकों और प्रशासनिक एजेंसियों की तैयारियों को परखना है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर यह अभ्यास और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

ड्रिल के दौरान प्रमुख गतिविधियों में हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरनों का परीक्षण, नागरिकों और छात्रों को आपातकालीन सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण, ब्लैकआउट (बिजली बंदी) की प्रक्रिया, औद्योगिक क्षेत्रों में कैमोफ्लाजिंग व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षित निकासी की योजनाओं का अभ्यास शामिल है।

प्रशासन ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान सायरन आदि से घबराएं नहीं और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह मॉक ड्रिल 1971 के बाद पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर की जा रही है, जिससे नागरिक सुरक्षा तंत्र की मजबूती और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल का परीक्षण किया जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories