Tue, Feb 3, 2026
11 C
Gurgaon

आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस नेताओं ने की सेना की सराहना

जयपुर, 7 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में सेना की सराहना की है। कांग्रेस के बड़े चेहरों ने आतंक के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई का समर्थन करते हुए सेना के साहस को सलाम किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सेना की इस कार्रवाई को “आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम” बताया और इसे देश की एकजुटता की मिसाल कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंक पर करारा प्रहार किया है। कांग्रेस पार्टी और पूरा देश इस कार्रवाई का स्वागत करता है। जब से पहलगाम की घटना हुई, तब से देश में माहौल बना था कि जवाब देना जरूरी है। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। अब पूरा देश एकजुट है और यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

गहलोत ने यह भी कहा कि इस बार केवल आतंकी अड्डों पर निशाना साधा गया है, न कि सैन्य ठिकानों पर, जो यह दर्शाता है कि भारत का रुख संयमित और स्पष्ट है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के बाद से देश में आक्रोश था। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को हर भारतीय समर्थन कर रहा है। सेना के पराक्रम पर हम सबको गर्व है। आतंकवाद का हमेशा के लिए सफाया होना चाहिए। हम सेना और सरकार के हर कदम के साथ हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय सेना पर हमें गर्व है। आतंक के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई का हम समर्थन करते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories