उडी में पास्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत

जम्मू, 9 मई (हि.स.)। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया है। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी के साथ-साथ पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोन के जरिये संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन सतर्क सेना व अन्य सुरक्षाबलों की जबावी रणनीति के सामने उसकी हर प्रहार को नाकाम कर दिया। इसी बीच बारामुला जिलें के उडी में पाकिस्तान द्वारा की गई भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गई है। घायल को उपचार के लिए अस्ताल पहुंचाया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग तक सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच सीमा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

इसी बीच बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में गुरूवार को पाकिस्तानी सेना ने नागरिकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रजरवानी से बारामुला की ओर जा रहा एक वाहन मोहुरा के पास पाक गोलाबारी की चपेट में आ गया। इस हमले में रजरवानी की निवासी नरगिस बेगम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हफीजा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमसी बारामुला में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस बीच उड़ी के अलावा कुपवाड़ा जिले में भी पाकिस्तान लगातार नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है। सेना के अनुसार पाकिस्तानी गोलाबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जा रहा है। दोनों इलाकों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। सीमावर्ती इलाकों में सेना, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories